Pratapgarh Kunda News: छात्रा रिया बनीं प्रधानाचार्य,पढ़ाया अनुशासन का पाठ
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: पट्टी के सारिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को छात्राओं को विद्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई। रिया सिंह को प्रधानाचार्या बनाया गया, जिन्होंने अनुशासन के पाठ पढ़ाए। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र कुमार पांडे और अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Pratapgarh Kunda News: पट्टी। तहसील क्षेत्र के रेडीगारापुर में संचालित सारिनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज में शनिवार को अध्यापकों ने विद्यालय की जिम्मेदारी छात्र-छात्राओं को दी। इसी क्रम में इंटर की छात्रा रिया सिंह को प्रधानाचार्या बनाया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को अनुशासन के पाठ पढ़ाया। इस प्रमुख मौके पर इंटर कॉलेज की प्रबंधक वरिष्ठ अधिवक्ता महेंद्र कुमार पांडे, विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र गौतम, सहायक अध्यापक अभिनव पांडे, हरीलाल गुप्ता, सुरेंद्र कुमार तिवारी, विकास कनौजिया, कृष्ण कुमार सरोज, दर्शन कुमार पांडे, सीमा सिंह, मीनल पांडे आदि लोग मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:शिक्षक दिवस पर साक्षी यादव बनीं प्रधानाचार्य


