मानवता के सच्चे उपासक थे संत गाडगे : गौतम चौधरी
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में संत गाडगे की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने शिक्षा और मानवता की सेवा पर बल दिया। उन्होंने कहा कि गाडगे की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया और गाडगे के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
प्रतापगढ़, संवाददाता। संत गाडगे ने अपना संपूर्ण जीवन शिक्षा, स्वच्छता व मानव की सेवा में लगाया। उन्होंने मानवता की सेवा को ईश्वर पूजा के बराबर माना, इसके साथ ही शिक्षा पर बल देते हुए वह लोगों से कहते थे कि एक रोटी कम खाओ, फटे पुराने कपड़े पहनो लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाओ। यह बातें रविवार को शहर के एक मैरिज हाल में संत गाडगे की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. गौतम चौधरी ने कही। संत गाडगे जागरूकता मंच की आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई।
नेहा कनौजिया और महिला टीम ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। स्वागत भाषण सूरज कनौजिया और कार्यक्रम की रुपरेखा कोषाध्यक्ष दिनेश चौधरी ने प्रस्तुत की। अति विशिष्ट अतिथि एमएलसी सुरेन्द्र चौधरी ने कहा कि गाडगे के वैचारिक और सामाजिक आंदोलन आज भी प्रासंगिक है। हमे उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



