बंद घर का ताला तोड़कर चोरी, केस दर्ज
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा के रेसपुर कोड़राजीत गांव में शिवपूजन सरोज ने पुलिस को तहरीर दी है। 7 अप्रैल को वह घर छोड़कर गया था और 11 अप्रैल को लौटने पर पाया कि घर के सभी दरवाजों के ताले टूटे हुए थे। लाखों रुपये के सामान, जिसमें 2500 रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात शामिल थे, गायब थे।

कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के रेसपुर कोड़राजीत गांव निवासी शिवपूजन सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। सात अप्रैल को वह घर में ताला बंद कर शांतिपुरम फाफामऊ चला गया था। 11 अप्रैल को लौटा तो घर के बाहर से लेकर भीतर तक के सभी दरवाजो के ताले टूटे थे। भीतर पहुंचा तो कमरे में रखे आलमारी, बक्से के सभी सामान बिखरे थे। उसमें रखे 2500 रुपये नकद, सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों रुपये के सामान गायब थे। पीड़ित शिवपूजन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


