बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने समेट ले गए चोर

Apr 06, 2026 05:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - कुंडा के तेलियाना कनावां गांव में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और अन्य सामान चुरा लिया। पीड़ित अनुराग सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने समेट ले गए चोर

कुंडा, संवाददाता। कुंडा के तेलियाना कनावां गांव में बंद मकान को चोरों ने निशाना बनाया। चोर दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखे सोने चांदी के जेवरात समेत लाखों का सामान समेट लिया। खबर मिलने पर परिजन गांव पहुंचे, पुलिस को मामले की तहरीर दी है। कुंडा के तेलियाना कनावां गांव निवासी अनुराग सिंह पुत्र जमुना प्रसाद सिंह घर में ताला बंद कर परिवार संग गौतम बुद्ध नगर में रहते हैं। पुलिस को दी तहरीर में अनुराग सिंह ने बताया कि दो अप्रैल की रात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर घुसे। घर में रखे आलमारी, अटैची आदि तोड़कर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात आदि लाखों रुपये का सामान समेट ले गए।

पड़ोसियों ने मामले की खबर दी तो वह घर पहुंचा तो सारा सामान गायब देख अवाक रह गया। पीड़ित ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है। पीड़ित अनुराग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इंस्पेक्टर मनोज पांडेय का कहना है कि चोरी की तहरीर मिली है, मामला संदिग्ध है। फिर भी मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।