स्कूल का ताला तोड़कर चोरी
महेशगंज के प्राथमिक विद्यालय फतूहाबाद में बुधवार रात चोरों ने ताला तोड़कर प्रवेश किया और आलमारी का ताला तोड़कर विभागीय टैबलेट सहित हजारों का सामान चुरा लिया। प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र गौतम जब स्कूल पहुंचे तो वहां का नज़ारा देखकर हैरान रह गए। मामले की तहरीर दी गई है और जांच जारी है।
हीरागंज। महेशगंज थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय फतूहाबाद में बुधवार रात चोर ताला तोड़कर भीतर घुसे। आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे विभागीय टैबलेट समेत हजारों का सामान समेट ले गए। गुरुवार को प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र गौतम स्कूल पहुंचे तो वहां की हालत देख अवाक रह गए। स्कूल और आलमारी का ताला टूटा था। टैबलेट समेत कई सामान गायब थे। आलमारी में रखे अभिलेख इधर-उधर बिखरे थे। पीड़ित प्रधानाध्यापक राघवेन्द्र गौतम सभासद राजकली के साथ थाने में मामले की तहरीर दी। थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच की जा रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


