
ग्राहक-कर्मचारियों को घायल कर लूटे 25 हजार
Pratapgarh-kunda News - रानीगंज के कतरौली स्थित पेट्रोल पंप पर चार बाइक सवार बदमाशों ने कर्मचारियों को मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिए। ग्राहकों पर भी हमला किया गया। बदमाश लूट के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़कर फरार हो गए। मामले...
सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। रानीगंज के गाजी का बाग से बहरिया प्रयागराज जाने वाली सड़क पर फतनपुर के कतरौली स्थित पेट्रोल पंप पर मंगलवार देर रात बाइक सवार चार बदमाशों ने दो कर्मचारियों को मारपीट कर 25 हजार रुपये लूट लिया। पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे दो ग्राहकों का भी सिर फोड़ दिया। आरोप है कि बदमाश लूट पाट करने के बाद सीसीटीवी कैमरे तोड़कर प्रयागराज की ओर भाग निकले। रानीगंज थाना क्षेत्र के जयरामपुर दुर्गागंज निवासी विवेक जायसवाल का पेट्रोलपंप फतनपुर थाना क्षेत्र के कतरौली गांव के पास है। उस पर तैनात कर्मचारी त्रिभुवन यादव और सुनील यादव रात आठ बजे पेट्रोलपंप बंद कर वहां बने कमरे में खाना बनाने चले गए।

तभी दो बाइक सवार चार लोग पहुंचे। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों को मारपीट कर उनका मोबाइल छीन लिया। त्रिभुवन से बिक्री के 25 हजार रुपये लूट लिया। पंप पर पेट्रोल भराने पहुंचे फूलपुर कुसेहरा के सुपर सिंह यादव और महेंद्र से मारपीट कर सिर फोड़ दिया। बदमाश बहरिया प्रयागराज की ओर भाग निकले। सूचना पर फतनपुर, रानीगंज पुलिस के साथ ही पेट्रोल पंप संचालक भी पहुंच गए। घायल ग्राहकों को सीएचसी गौरा ले जाया गया। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेंद्र लाल ने भी घटना की छानबीन की। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है। वे पेट्रोल पंप कर्मचारियों का नाम ले रहे थे। अनुमान है कि वे आसपास के ही रहने वाले हैं। उनकी तलाश की जा रही है। लूटे गए रुपये की बाबत झूठ बोलता रहा पंप संचालक फतनपुर के कतरौली स्थित पेट्रोलपंप पर लूटे गए रुपये की बाबत संचालक विवेक जायसवाल झूठ बोलने लगा। घटना के बाद मौके पर पहुंचने के बाद बताया कि तीन लाख रुपये से अधिक लूट हुई है। छानबीन के दौरान शाम को रुपये बैंक में जमा करने की रसीद मिली तो विवेक ने बताया कि उसने एक व्यक्ति को देने के लिए रुपये रखे थे। पुलिस ने रुपये पाने वाले को फोन मिलाया तो उसने अनभिज्ञता जताई। इसके बाद विवेक ने 25 हजार रुपये लूट की तहरीर दी। 23 अगस्त से बंद था पंप का सीसीटीवी प्रयागराज की सीमा पर कतरौली में स्थित पेट्रोलपंप पर सुरक्षा को लेकर लापरवाही दिखी। पेट्रोलपंप का सीसीटीवी कैमरा बंद मिला। पुलिस की छानबीन के दौरान पता चला कि सिर्फ मैनेजर के कक्ष का कैमरा काम कर रहा था। इसके अलावा सभी कैमरे 23 अगस्त से खराब हैं। ऐसे में लुटेरों की तस्वीर नहीं मिल सकी। घटना के बाद पुलिस ने प्रयागराज की ओर रास्तों के सीसीटीवी चेक किया किया लेकिन कहीं लुटेरों की बाइक का नंबर तक नहीं ट्रेस हो सका।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




