Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsRoadways Corporation Recruitment 29 Applicants Verified for Driver Positions in Prayagraj
50 चालकों के सापेक्ष 29 आवेदकों ने कराया सत्यापन

50 चालकों के सापेक्ष 29 आवेदकों ने कराया सत्यापन

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रयागराज रोडवेज निगम द्वारा चालकों की भर्ती की जा रही है। शुक्रवार को 29 आवेदकों का आवेदन सत्यापन किया गया। एआरएम आरपी सिंह और अन्य अधिकारियों ने आवेदकों से मौखिक प्रश्न पूछे और यातायात नियमों की...

Fri, 29 Aug 2025 11:33 PMNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

प्रयागराज रोडवेज निगम की ओर से चालकों की भर्ती कराई जा रही है। शुक्रवार को रोडवेज डिपो पर 29 आवेदकों ने आवेदन का सत्यापन कराया। आवेदकों से डिपो परिसर में मौखिक प्रश्न, यातायात नियमों की जानकारी ली गई। रोडवेज डिपो परिसर में शुक्रवार को एआरएम आरपी सिंह, प्रयागराज क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकारियों ने लगभग 29 आवेदकों के अभिलेखों का सत्यापन किया। गुरुवार को पट्टी बस स्टेशन परिसर में भी 23 आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। हालांकि गुरुवार के आवेदन में 18 आवेदकों ने ही सत्यापन प्रक्रिया की परीक्षा उत्तीर्ण की है। एआरएम आरपी सिंह ने बताया कि जनपद में 50 चालकों की तैनाती की प्रक्रिया पूरी होनी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

अभी अलग- अलग स्टेशन व डिपो परिसर में आवेदकों का मौखिक व वाहन संचालन संबंधी परीक्षा कराई जा रही है। शुक्रवार को डिपो परिसर में 29 आवेदन की प्रक्रिया में सत्यापन होगा। हालांकि रोडवेज निगम की क्षेत्रीय बसों का संचालन करने के लिये क्षेत्रीय चालकों की तैनाती कराई जा रही है।