
रोडवेज बस चालक के खिलाफ केस
Pratapgarh-kunda News - लक्ष्मणपुर में एक बस चालक राम आश्रय यादव के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। 30 अगस्त को एक सड़क दुर्घटना में पीड़ित की पत्नी पूजा वर्मा की मृत्यु हो गई। यह दुर्घटना...
लक्ष्मणपुर। सांगीपुर थाना क्षेत्र के दुर्री पहाड़पुर निवासी उमेश वर्मा की तहरीर पर लीलापुर पुलिस ने रोडवेज बस चालक थाना जेठवारा शाहपुर निवासी राम आश्रय यादव के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। आरोप है कि 30 अगस्त की शाम पीड़ित का साला नगर कोतवाली के कड़वा भगवाचुंगी निवासी धीरेंद्र वर्मा अपने बाइक से पत्नी पूजा वर्मा को तिना स्थित घर छोड़ने जा रहा था। रास्ते में तिना मोड़ के पास लखनऊ-वाराणसी राजमार्ग पर बस ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर में पत्नी पूजा की गंभीर चोट लगने से मौत हो गई।

साला धीरेंद्र जख्मी हो गया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस में आरोपी बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




