ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाबारिश में बही सड़क, यातायात जाम

बारिश में बही सड़क, यातायात जाम

इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर बन रहे नए पुल के पास बनाई गई लिंक रोड गुरुवार रात बारिश में बह गई। इससे हाईवे पर काफी दूर तक जाम लग गया। शुक्रवार सुबह नए पुल से किसी तरह एक-एक तरफ के वाहन निकाले जाने शुरू...

बारिश में बही सड़क, यातायात जाम
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 04 Aug 2018 12:11 AM
ऐप पर पढ़ें

इलाहाबाद-फैजाबाद हाईवे पर बन रहे नए पुल के पास बनाई गई लिंक रोड गुरुवार रात बारिश में बह गई। इससे हाईवे पर काफी दूर तक जाम लग गया। शुक्रवार सुबह नए पुल से किसी तरह एक-एक तरफ के वाहन निकाले जाने शुरू हुए लेकिन दूसरे दिन भी वाहन रेंगते रहे।

हाईवे पर विश्वनाथगंज के पास एक पुल का निर्माण हो रहा है। पुल निर्माण से यातायात बाधित न हो इसके लिए बगल में नाले पर अस्थायी पुलिया बनाकर लिंक मार्ग बनाया गया था। लिंक मार्ग की पुलिया गुरुवार देर रात लिंक मार्ग सहित बह गई। इससे आवागमन ठप हो गया और हाईवे पर दोनों ओर लगभग चार किलोमीटर तक जाम लग गया। जिस जगह पर सड़क बह गई थी वहां रात में ही गिट्टी व मिट्टी डाली गई लेकिन नाले के पानी का बहाव इतना अधिक था कि सब बह गया। शुक्रवार सुबह लगभग सात बजे दोनों तरफ मिट्टी डालकर नए पुल पर एक तरफ से यातायात चालू किया गया। लेकिन कुछ ही देर में पुल के दोनों ओर गड्ढे हो गए और उसने वाहन फंसने लगे। दलदल में फंसे हुए वाहनों को जेसीबी से निकाला गया लेकिन वाहनों के निकलने की गति इतनी धीमी थी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लगी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें