Pratapgarh Kunda News: सड़क हादसों में चार लोग घायल
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के अखयबरपुर गांव में मुन्ना लाल सरोज के बेटे शेरा सरोज को अज्ञात वाहन की टक्कर से चोट आई। इसके अलावा, दिनेश कुमार, राघवेन्द्र यादव और जीतलाल को भी विभिन्न हादसों में चोटें आईं। घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
सड़क हादसों में चार लोग घायल
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कांटी अखयबरपुर गांव निवासी मुन्ना लाल सरोज का 28 वर्षीय बेटा शेरा सरोज बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो हो गया। अन्य हादसों में सरांय सैद खां गांव निवासी 25 वर्षीय दिनेश कुमार,महेशगंज थाना क्षेत्र के तिरक्षा गांव निवासी 35 वर्षीय राघवेन्द्र यादव, पूरे गुलाम चिश्ती गांव निवासी 44 वर्षीय जीतलाल घायल हो गए। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस से घायलों को सीएचसी भेजा।

