ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडातलाशी में मिली प्रतिबंधित बोर की राइफल व पिस्टल

तलाशी में मिली प्रतिबंधित बोर की राइफल व पिस्टल

संदिग्धों में शामिल ग्राम प्रधान समेत पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

तलाशी में मिली प्रतिबंधित बोर की राइफल व पिस्टल
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSat, 18 Aug 2018 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

पीडब्ल्यूडी चौराहे से शुक्रवार को पकड़े गए पांच संदिग्धों में एक ग्राम प्रधान निकला। आरोपितों के पास दो पिस्टल, एक प्रतिबंधित बोर की राइफल व 12 कारतूस मिले। शनिवार को पुलिस ने पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

अवैध असलहों संग पकड़े गए आरोपितों में एक ने अपना नाम भीम सिंह निवासी सराय सागर थाना नगर कोतवाली बताया। वह ग्राम प्रधान है। उसके पास पिस्टल बरामद हुई। दूसरे ने अपना नाम सुधीर सिंह निवासी सराय सागर बताया। उसके पास .30 बोर की राइफल मिली जो प्रतिबंधित बताई जा रही है। तीसरे ने रवि प्रताप सिंह निवासी भुवालपुर बताया। चौथे ने सुरजीत ओझा निवासी ओझा का पुरवा बताया। उसके पास पिस्टल बरामद हुई। पांचवे आरोपित ने अपना नाम अजय प्रताप सिंह निवासी सकरौली थाना नगर कोतवाली बताया। सर्विलांस प्रभारी विनोद कुमार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को पांचों के खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें