रिटायर साथी को उपहार देकर विदा किया
Feb 28, 2026 06:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ के एआरटीओ कार्यालय में प्रवर्तन पर्यवेक्षक भूपेन्द्र सिंह ने शनिवार को सेवानिवृत्ति हासिल की। साथी कर्मचारियों ने समारोह का आयोजन किया, जिसमें एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ और पेंशन के अभिलेख देकर विदाई की। सभी कर्मचारियों ने भूपेन्द्र सिंह को माला पहनाई और उपहार दिए।
प्रतापगढ़। एआरटीओ कार्यालय में प्रवर्तन पर्यवेक्षक के पद पर रहे भूपेन्द्र सिंह कार्यकाल पूरा कर शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। साथी कर्मचारियों ने एआरटीओ कार्यालय में समारोह का आयोजन किया। रिटायर कर्मचारी को एआरटीओ डॉ. दिलीप कुमार गुप्ता ने पुष्पगुच्छ और पेंशन के अभिलेख देकर समारोह की शुरुआत की। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने बारी-बारी से भूपेन्द्र सिंह को माला पहनाई और उपहार भेंटकर विदाई दी। समारोह में कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक प्रदीप तिवारी, अंजनी पांडेय, आनंद सिंह सहित एआरटीओ कार्यालय के सभी कर्मचारी शामिल रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



