ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाईदगाह की दीवार गिराने पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

ईदगाह की दीवार गिराने पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार

ईदगाह की दीवार गिराने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया...

ईदगाह की दीवार गिराने पर रिपोर्ट, एक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 09 Aug 2020 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

ईदगाह की दीवार गिराने के आरोप में पुलिस ने तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया है।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के त्रिलोचनपुर में शुक्रवार रात ईदगाह की दीवार गिर गई। मो. शमीम ने गांव के कुछ लोगों पर रंजिशन दीवार क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी। रविवार को पुलिस ने विजय पाल, राजेश यादव व अंगद सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विजय पाल को गिरफ्तार किया। एसओ डीएन सिंह यादव का कहना है कि विजय पाल के खेत के बगल ईदगाह बनी है। उस समय उसने विरोध किया था। दीवार क्षतिग्रस्त करते किसी ने किसी को देखा नहीं। रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें