Relief for Farmers as Rain Brings End to Humid Heat in Lalganj बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों में भी खुशी, Pratapgarh-kunda Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsRelief for Farmers as Rain Brings End to Humid Heat in Lalganj

बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों में भी खुशी

Pratapgarh-kunda News - लालगंज में एक सप्ताह की उमस भरी गर्मी के बाद शुक्रवार को बारिश शुरू हुई। इस बारिश ने किसानों की सूखती धान की फसल को जीवनदान दिया और उनके चेहरों पर खुशी लौट आई। पिछले दिनों बिजली कटौती और पानी की कमी...

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 25 July 2025 11:59 PM
share Share
Follow Us on
बारिश ने गर्मी से दी राहत, किसानों में भी खुशी

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सप्ताह भर से उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल थे। बारिश न होने से किसान भी धान की सूख रही फसल को लेकर चिंतित थे। शुक्रवार दोपहर बाद शुरू हुई बारिश ने लोगों को उमस भरी गर्मी से से राहत दी। बारिश से धान की फसल को मिले पानी से किसानों के चेहरे भी खिल उठे। लालगंज इलाके में शुक्रवार को दोपहर बाद शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे पर खुशी लौटी है। सप्ताह भर से बंद बारिश से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। इसके साथ ही धान की रोपाई के बाद सिंचाई को लेकर परेशान किसान बिजली की निरंतर कटौती से नलकूप से सिंचाई नहीं कर पा रहे थे।

नहर में भी पानी न आने से किसानों की धान की फसल तैयार होने से पहले ही सूखने के कगार पर थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।