ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडायोगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत बोले, राम मंदिर भाजपा के लिए मुद्दा नहीं

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत बोले, राम मंदिर भाजपा के लिए मुद्दा नहीं

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि राम मंदिर भाजपा के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसे लेकर भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। रानीगंज में वाराही महोत्सव के उद्घाटन के लिए...

योगी सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत बोले, राम मंदिर भाजपा के लिए मुद्दा नहीं
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 23 Nov 2018 11:39 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का कहना है कि राम मंदिर भाजपा के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसे लेकर भाजपा हमेशा प्रतिबद्ध रही है और आगे भी रहेगी। रानीगंज में वाराही महोत्सव के उद्घाटन के लिए शुक्रवार को प्रतापगढ़ आए ऊर्जा मंत्री ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि राम मंदिर का निर्माण संवैधानिक रूप से होना चाहिए। अयोध्या में विहिप व शिवसेना के प्रस्तावित कार्यक्रम पर वह बात टाल गए।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ व राजस्थान में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा शर्मा ने किया। विपक्ष को मुद्दाविहीन बताया। राफेल घोटाले के आरोपों को मंत्री ने सिरे से खारिज किया। कहा कि मोदी की छवि खराब करने का प्रयास करने वाले राहुल गांधी पहले अपने दामन को देख लें। पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम व उनके बेटे पर लगे घोटाले का आरोप उनकी सरकार की कारगुजारी का नमूना है।

बसपा सुप्रीमो मायावती व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मंत्री ने चोर-चोर मौसेरे भाई बताया। उन्होंने कहा कि कल तक महागठबंधन की बात करने वाले आज कांग्रेस पर भी आरोप लगा रहे हैं। कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह व पूर्व मंत्री शिवपाल यादव के नई पार्टी बनाने पर शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी ऐसा कर सकता है। इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। एससी-एसटी एक्ट पर सवर्ण समाज में किसी तरह की नाराजगी न होने का दावा मंत्री ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें