फरार आरोपी को पुलिस ने पकड़ा
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - कुंडा कोतवाली क्षेत्र के भदरी गांव के राजेन्द्र कुमार सरोज के खिलाफ युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी फरार था, लेकिन सोमवार को दरोगा अजय कुमार ने उसे महेशगंज के अंजनी पुल के पास गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में पेश किया।
हीरागंज। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के टीकाराम का पुरवा भदरी गांव निवासी राजेन्द्र कुमार सरोज के खिलाफ महेशगंज थाने में युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए जाने समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। सोमवार को उसी मामले में दरोगा अजय कुमार ने महेशगंज के अंजनी पुल के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसको न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


