ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाप्रधानाचार्य परिषद के राघवेन्द्र बने अध्यक्ष

प्रधानाचार्य परिषद के राघवेन्द्र बने अध्यक्ष

प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों का चयन रविवार को शहर के डीएवी इंटर कालेज में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में...

प्रधानाचार्य परिषद के राघवेन्द्र बने अध्यक्ष
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 26 Sep 2021 11:11 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। प्रधानाचार्य परिषद के पदाधिकारियों का चयन रविवार को शहर के डीएवी इंटर कालेज में प्रांतीय पदाधिकारियों की देखरेख में हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से इंटर कॉलेज कटैया के प्रधानाचार्य डॉ. राघवेन्द्र पांडेय को अध्यक्ष व राधेश्याम दुबे को महामंत्री नामित किया गया। इसके अलावा अवधेश विश्वकर्मा को कोषाध्यक्ष, लालविहारी तिवारी को प्रचार मंत्री, हरकेश मिश्र को आय-व्यय निरीक्षक, अमित पांडेय को मीडिया प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री, संगठन मंत्री, संरक्षण मंत्री पदों पर भी चयन किया गया। चुनाव अधिकारी की भूमिका में प्रदेश संयुक्त महामंत्री कुलदीप दूबे व पर्यवेक्षक प्रांतीय संयोजक रामशंकर गुप्ता मौजूद रहे। संरक्षक डा. शक्तिधर पांडेय की ओर से प्रांतीय पदाधिकारियों व अन्य सभी प्रधानाचार्यों को अंगवस्त्रम, स्मृति चिन्ह व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्वागत पद्मधर शुक्ल व आभार प्रदर्शन राघवेन्द्र पांडेय ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें