साथियों से मारपीट पर कर्मचारी संगठन की नाराजगी

Feb 09, 2026 08:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में रविवार को रोडवेज बस चालक और परिचालक के साथ मारपीट के मामले में कर्मचारियों ने नारेबाजी की। उन्होंने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की। कार्रवाई में देरी होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है। मामले की जांच के लिए प्रयागराज के आरएम ने दो सदस्यों का दल भेजा है।

साथियों से मारपीट पर कर्मचारी संगठन की नाराजगी

प्रतापगढ़, संवाददाता। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग पर सवारियों को बैठाने के समय रविवार को रोडवेज निगम की बस चालक, परिचालक से मारपीट के मामले में सोमवार को प्रतापगढ़ डिपो पर कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने नारेबाजी की। पदाधिकारियों ने साथियों से मारपीट में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। कार्रवाई लचर होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। मामले को संज्ञान में लेकर प्रयागराज के आरएम रवींद्र कुमार ने दो सदस्यों का दल घटना स्थल देल्हूपुर, ददौली प्रयागराज पर जांच के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।