एएसपी की गाड़ी रोकने के मामले में रोड जाम का मुकदमा
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में जमीन के विवाद को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एक मारपीट के मामले को फर्जी बताते हुए कोतवाली और तहसील में अपनी नाराजगी जाहिर की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने ग्रामीणों पर नया मुकदमा दर्ज किया, जिससे ग्रामीणों में हड़कंप मच गया।

लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जमीन के मामले में मारपीट के दर्ज मुकदमें को फर्जी बताकर नाराज ग्रामीण कोतवाली पहुंचकर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद तहसील पहुंचकर संपूर्ण समाधान दिवस में भी शिकायत की। इसके बाद तहसील में ही एएसपी पश्चिमी की गाड़ी वे आगे खड़े होकर भी प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जताई। यह सब करना ग्रामीणों को भारी पड़ गया। पुलिस ने अपनी तरफ से रोड जाम का एक और मुकदमा ग्रामीणों पर दर्ज कर दिया। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के दौलतपुर (अमावां) निवासी रामरतन पटेल के साथ दर्जनों महिला व पुरुष शनिवार को कोतवाली लालगंज पहुंचकर गेट पर प्रदर्शन किया।
गेट पर प्रदर्शन के बाद ग्रामीण तहसील में चल रहे संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। ग्रामीणों ने 13 जनवरी को हुई मारपीट में दर्ज मुकदमें को फर्जी बताया। ग्रामीणों ने बताया कि 1999 में खरीदी गई जमीन पर वह परिवार सहित रह रहे हैं। खालसा सादात निवासी रमेश मौर्य सभी को जमीन से हटाना चाहते हैं। इसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट के मामले में पुलिस की तरफ से दोनों पक्ष के 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस की तरफ से दर्ज मुकदमें के खिलाफ दौलतपुर के ग्रामीण कोतवाली पहुंचे और घेराव कर गेट ओर प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और दर्ज मुकदमे को फर्जी बताकर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। इसके बाद तहसील पहुंचकर एसडीएम शैलेन्द्र वर्मा व एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय के सामने शिकायत कर बाहर निकले। इसके बाद शिकायत सुनकर बाहर निकले एएसपी गाड़ी में बैठे की ग्रामीण गाड़ी के सामने आए और अपना दर्द बताने लगे। एएसपी के जाने के बाद ग्रामीण शांत हुए। ग्रामीणों प्रदर्शन और एएसपी की गाड़ी रोकना महंगा पड़ गया। मामले में कोतवाली के दरोगा ज्ञानचंद्र तिवारी ने तहरीर देकर कोतवाली के पास राजमार्ग जाम करने के साथ गाली-गलौच करते हुए धमकी देने का आरोप लगाया। इस पर 15 से 20 अज्ञात महिला व पुरुषों के खिलाफ पुलिस में संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के दर्ज मुकदमे के बाद ग्रामीणों में खलबली मच गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



