गर्भवती महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

Mar 03, 2026 07:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव में 25 वर्षीय गर्भवती महिला सितारा देवी की मौत हो गई। उसकी तबीयत सोमवार शाम को खराब हुई थी। परिवार ने डॉक्टर को दिखाया, लेकिन भोर में उसकी सांस रुक गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।

गर्भवती महिला की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत

पट्टी, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव में 25 वर्षीय गर्भवती महिला की मंगलवार को भोर में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंजा सराय गुलामी गांव निवासी बालिकरन वर्मा पुत्र नन्नू वर्मा ने अपनी 25 साल की पुत्री सितारा देवी का विवाह एक वर्ष पूर्व पट्टी क्षेत्र के बीबीपुर बारडीह गांव निवासी सचिन वर्मा पुत्र ओंकार वर्मा के साथ किया था। विवाहिता वर्तमान समय में गर्भवती थी। उसे आठ माह का पेट में गर्भ था। इस दौरान तीन माह पहले भी उसको कुछ तबीयत खराब होने के बाद डॉक्टर को दिखाया गया था।

सोमवार शाम उसकी तबीयत खराब हुई तो ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मायके पक्ष के लोगों को दी। वहां से मायके पक्ष के लोग भी यहां आए। ससुराल पक्ष के लोगों के साथ लेकर डॉक्टर के पास गए। बाद में उसे सीएससी भी लाया गया। जहां स्थित उसकी नाजुक बनी थी। भोर में उसकी सांस थम गई। यह जानकारी सुबह बालिकरन वर्मा ने कोतवाली पुलिस को दी। तहसीलदार पवन कुमार सिंह, कोतवाल आनंदपाल फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। कोतवाल आनंदपाल सिंह ने बताया कि परिजनों की मांग पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।