Pratapgarh Kunda News: सास-बहू को पीटने में दो लोगों के खिलाफ केस
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के शाहपुर गांव में एक गर्भवती महिला अर्चना गौतम पर कुछ लोगों ने हमला किया। 11 सितंबर की रात नशे में धुत होकर आए हमलावरों ने महिला को गालियां दी और उसे पीटा। जब उसकी सास उसे बचाने आई, तो उन्हें भी मारा गया। इस घटना पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
सास-बहू को पीटने में दो लोगों के खिलाफ केस
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। हथिगवां थानाक्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी अर्चना पत्नी बृजेश गौतम ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि 11 सितम्बर की रात करीब 12 बजे गांव के कुछ लोग नशे में धुत होकर पहुंचे और उसे गालियां देने लगे। उसने विरोध किया तो आरोपी घर में घुसकर उसे पीटने लगे। उसके गर्भवती होने से पेट में गंभीर चोटें आईं। उसकी चीख सुनकर उसे बचाने दौड़ी सास हेमा देवी पहुंची तो उनको भी मारा पीटा गया। पीड़ित अर्चना गौतम की तहरीर पर पुलिस ने अर्जुन गौतम और छोटेलाल गौतम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


