अनियंत्रित बोलेरो ने पीआरडी जवान को कुचला
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में एक पीआरडी जवान रमाशंकर को होली की त्योहारी देकर लौटते समय अनियंत्रित बोलेरो ने कुचल दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पहले सीएचसी लखनऊ और फिर पीजीआई लखनऊ रेफर किया गया। इस घटना के अलावा, दो अन्य लोग भी सड़क दुर्घटनाओं में घायल हुए हैं।
कुंडा, संवाददाता। बहन को होली की त्योहारी देकर घर लौट रहे पीआरडी जवान को अनियंत्रित बोलरो ने सामने से कुचल दिया। बोलेरो के नीचे आने से वह गंभीर घायल हो गया, जिसे सीएचसी लखनऊ ले जाया गया। घायल की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। दूसरी घटनाओं में दो लोग घायल हुए हैं। कुंडा कोतवाली क्षेत्र के सरुआ जमेठी गांव निवासी श्रीनाथ का 45 वर्षीय बेटा रमाशंकर पीआरडी का जवान है। वह सोमवार शाम अपने बहन दिनेशा निवासी चकिया को होली की त्योहारी देकर घर लौट रहा था। जैसे ही वह शेरगढ़ चौराहे के समीप पहुंचा, अनियंत्रित बोलेरो ने टक्कर मारते हुए कुचल दिया।
इसमें रमाशंकर गंभीर घायल हो गए। सूचना पर यूपी 112 पहुंची और घायल को सीएचसी लाए। प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने रायबरेली एम्स रेफर किया, वहां भी हालत में सुधार नहीं होने पर परिजन घायल को पीजीआई लखनऊ ले गए। घायल की मां रसिया पत्नी श्रीनाथ ने पुलिस को मामले की तहरीर दी है। दूसरी घटना में मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊदारा गांव निवासी 40 वर्षीय रोहित अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गए। रायबरेली जनपद के ऊंचाहार बाजार निवासी सुरेश कुमार का 25 वर्षीय बेटा रोहित श्रीवास्तव बाइक से जाते समय अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



