Pratapgarh Kunda News: रास्ते में मारे गए कंप्यूटर ऑपरेटर की पत्नी पर परिजनों का कहर
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के लक्ष्मणपुर के पास 13 अगस्त मारे गए लालगंज के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की पत्नी आंचल पर अब परिजनों का कहर टूट रहा है।

जेठ पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप
Pratapgarh Kunda News:
प्रतापगढ़, संवाददाता। लीलापुर के लक्ष्मणपुर के पास 13 अगस्त मारे गए लालगंज के कंप्यूटर ऑपरेटर सौरभ विश्वकर्मा की पत्नी आंचल पर अब परिजनों का कहर टूट रहा है। जेठ ने उससे दुष्कर्म का प्रयास किया। परिवार के लोगों ने जेवर और नकदी छीन लिया। मायके जाने के बाद पीड़िता ने जेठ, जेठानी, सास और ससुर पर केस दर्ज कराया है। लीलापुर के मानापुर सिंधौर निवासी मोती लाल विश्वकर्मा का बेटा लालगंज पूर्ति विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर था। 13 अगस्त को घर लौटते समय लक्ष्मणपुर के पास उसकी पीटकर हत्या कर दी गई थी। घटना को लेकर इलाके के लोगों में आक्रोश फैल गया। इसके चलते उसका तीसरे दिन अंतिम संस्कार हो सका था। अब सौरभ की पत्नी को घर में ही प्रताड़ित किया जाने लगा है। पीड़िता ने मामले में जेठ सुशील विश्वकर्मा, सास हीरावती, ससुर मोती लाल और जेठानी रीता विश्वकर्मा पर केस दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद ही उसे दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित कर रहे थे। पति की हत्या के दूसरे दिन ही उसके जेवर, मोबाइल छीन लिए गए। सप्ताह भर बाद जेठ उसके कमरे में आया और अपने साथ रहने के लिए जिद करने लगा। इस दौरान उससे दुष्कर्म का प्रयास भी किया। उसके पति की बाइक, कार, मोबाइल और डेढ़ लाख रुपये आलमारी से निकला लिए। सूचना पर आए मायके वालों ने बातचीत का प्रयास किया तो लोग उन्हें धमकी देने लगे। इसके बाद वह मायके चली गई। लीलापुर एसओ वारिज कसेरा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर केस दर्ज किया गया है। कार्रवाई की जा रही है।

