17 नई पीआरवी मिलीं, एसपी ने दिखाई हरी झंडी
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ जिले को यूपी 112 की 17 नई पीआरवी मिली हैं, जिन्हें पुलिस लाइन से रवाना किया गया। इनमें से नौ पीआरवी कंडम वाहनों की जगह भेजी गईं हैं, जबकि अन्य आठ संवेदनशील स्थानों पर तैनात की गई हैं। एसपी दीपक भूकर और अन्य अधिकारियों ने इस मौके पर हरी झंडी दिखाई।

प्रतापगढ़। जिले को यूपी 112 की 17 नई पीआरवी मिली है। एसपी दीपक भूकर ने सोमवार दोपहर सभी को पुलिस लाइन से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर सीओ सिटी प्रशांत राज, यूपी-112 प्रभारी दौलत यादव, आरआई राजीव राय आदि मौजूद रहे। इन 17 पीआरवी में नौ उन स्थानों पर भेजी गईं जहां की गाड़ियां कंडम हो गई थीं। अन्य आठ पीआरवी देल्हूपुर, फतनपुर, नगर कोतवाली, लालगंज, कुंडा, जेठवारा, पट्टी और बाघराय के संवेदनशील स्थानों के लिए भेजी गई हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


