Pratapgarh Kunda News: जानलेवा धमकी देने के आरोप में एफआईआर
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह ने नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, पांच अक्तूबर की रात करीब 11 बजे आरोपी ने मोबाइल से कई धमकी भरे संदेश भेजे। पीड़ित ने जान-माल का खतरा बताते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

Pratapgarh Kunda News: बाघराय। थाना क्षेत्र के गोगौरी बरबसपुर गांव निवासी कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ विभव सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। गांव के नवीन कुमार सिंह उर्फ पिंटू सिंह आए दिन उसे गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देते हैं। इनके खिलाफ कई मुकदमे हैं और सरकारी धन के गबन की जांच चल रही है। आरोप है कि पांच अक्तूबर की रात करीब 11 बजे पिंटू सिंह ने अपने मोबाइल से कई बार धमकी भरा संदेश भेजा। पीड़ित ने जान माल का खतरा बताते हुए मामले की जांच करा कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित कृष्णेन्द्र प्रताप सिंह की तहरीर पर पुलिस ने नवीन कुमार उर्फ पिंटू सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।


