हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार
Feb 28, 2026 04:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ की दिलीपपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी नागेन्द्र बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। वह पिछले साल 18 जून को हुए हमले के मामले में फरार था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उसे रखहा बाजार के पास से पकड़ा। एसओ बलराम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की।
प्रतापगढ़। दिलीपपुर पुलिस ने जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपी को रखहा बाजार के पास से गिरफ्तार कर लिया। दिलीपपुर थानाक्षेत्र के नौहर हुसैनपुर निवासी नागेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ पिछले साल 18 जून को हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। लेकिन वह फरार चल रहा था। एसओ बलराम सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



