जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही मोदी सरकारः प्रमोद तिवारी

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर महंगाई और अर्थव्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर कड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने मन की बात की, लेकिन जनता की जेब का ध्यान नहीं रखा। तिवारी ने यूपी सरकार के बिजली बिल में फ्यूल सरचार्ज को गलत बताया।

जनता के ऊपर महंगाई का बोझ डाल रही मोदी सरकारः प्रमोद तिवारी

लालगंज। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने केन्द्र की मोदी सरकार पर लगातार जनता पर महंगाई का बोझ डालने के साथ अर्थव्यवस्था की बदहाली को लेकर तगड़ा हमला बोला है। उन्होने तंज कसा कि रविवार को पीएम मोदी ने मन की बात की थी और ठीक दूसरे दिन देश की जनता के लिए जेब की बात कर दी।

प्रमोद तिवारी की प्रेस वार्ता

सोमवार को रामपुरखास के दौरे पर पहुंचे सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई पत्रकार वार्ता में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के साथ यूपी सरकार की ओर से बिजली बिल में दस प्रतिशत फ्यूल सरचार्ज को गलत ठहराया। उन्होंने लगातार बढ़ती महंगाई के लिए मोदी सरकार की निंदा की। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार के राज में परीक्षाओं की रोज भंग हो रही सुचिता को लेकर भी तल्ख टिप्पणियां की।

जनसमस्याओं की सुनवाई

इसके पहले सांसद प्रमोद तिवारी ने लालगंज कैम्प कार्यालय पर जनसमस्याओं की सुनवाई की। बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद प्रमोद तिवारी का क्षेत्र के सराय संग्राम सिंह टोल प्लाजा के समीप माल्यार्पण कर स्वागत भी किया। उन्होंने रामगंज भोजपुर, रायपुर तियांई, रानीगंज कैथौला में भी लोगों से मुलाकात कर क्षेत्रीय विकास में विधायक आराधना मिश्रा मोना का सहयोग बनाए रखने को कहा। इस मौके पर प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी, सांगीपुर प्रमुख अशोक सिंह बबलू, चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी, मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल, सुरेन्द्र सिंह ददन, आशीष उपाध्याय, पप्पू तिवारी, पवन शुक्ल, इं.सुनील पांडेय, रामचंद्र तिवारी आदि मौजूद रहे।

सामान्य प्रश्न

प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर क्या आरोप लगाए?
प्रमोद तिवारी ने महंगाई का बोझ डालने और अर्थव्यवस्था की बदहाली को लेकर मोदी सरकार पर तगड़ा हमला बोला।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।