ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडानानकशाही गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

नानकशाही गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व

सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व शनिवार को बाबागंज स्थित नानकशाही गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चों का जमावड़ा पूरे दिन गुरुद्वारे में रहा।...

नानकशाही गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया प्रकाश पर्व
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाSun, 11 Jun 2017 12:40 AM
ऐप पर पढ़ें

सिखों के छठे गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व शनिवार को बाबागंज स्थित नानकशाही गुरुद्वारे में धूमधाम से मनाया गया। सिख समुदाय के महिला, पुरुष व बच्चों का जमावड़ा पूरे दिन गुरुद्वारे में रहा। सुबह से गुरुद्वारे में संगत का दौर शुरू हो गया था। सिख परिवारों के महिला, पुरुष व बच्चे जुटने लगे थे। सबसे पहले ज्ञानी हरविंदर सिंह के जत्थे ने सबद कीर्तन किया। उसके बाद गुरुचरण सिंह के जत्थे ने सबद कीर्तन किया। गुरुचरण सिंह ने गुरु हरगोविंद सिंह जी के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला। कीर्तन दरबार के बाद अरदास हुई और प्रसाद वितरित किया गया। सबसे अंत में सभी संगतों ने एक पात में बैठकर विशेष लंगर में मिस्सी रोटी व प्याज, अचार खाया और लस्सी पी। आयोजन में सुरेन्द्र सिंह, मंजीत सिंह गोविंद, करमजीत सिंह, इंदरजीत सिंह, जगमीत सिंह, महेन्द्र पाल सिंह, सुरजीत सिंह, सोनू आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें