गले में दुपट्टा कसने से प्रधान की बेटी की मौत
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की ग्राम प्रधान सुनीता सरोज की पुत्री पलक (13) शुक्रवार दोपहर घर के पीछे झूला झूल रही थी। अचानक गले मे बंधे दुपट्टे से गला कस गया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। पलक को...
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाFri, 14 Aug 2020 10:33 PM
ऐप पर पढ़ें
फतनपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर की ग्राम प्रधान सुनीता सरोज की पुत्री पलक (13) शुक्रवार दोपहर घर के पीछे झूला झूल रही थी। अचानक गले मे बंधे दुपट्टे से गला कस गया और वह जमीन पर गिरकर तड़पने लगी। पलक को पीएचसी बीरापुर और फिर रानीगंज सीएचसी ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पलक के पिता विनोद सरोज व मां सुनीता रो-रोकर बेहाल हैं।