Pratapgarh Kunda News: पेड़ की कटान के समय चार घंटे गुल रही बिजली
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: शुक्रवार को प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान कादीपुर विद्युत उपकेंद्र के महुली फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह से दोपहर तक चार घंटे बाधित रही। इससे चिलबिला, महुली और गोड़े मोहल्ले के उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। अगले चार दिनों तक इस क्षेत्र में काम के दौरान बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

Pratapgarh Kunda News: शहर के प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग चौड़ीकरण के कामकाज के समय शुक्रवार को कादीपुर विद्युत उपकेंद्र के महुली फीडर की आपूर्ति सुबह के समय चार घंटे बाधित रहने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। शुक्रवार को कादीपुर उपकेंद्र से जुड़े महुली फीडर की बिजली आपूर्ति सुबह से दोपहर तक करीब चार घंटे बाधित रही। प्रयागराज-अयोध्या राजमार्ग चौड़ीकरण से पहले बाधक बन रहे पेड़ की कटान कराने के बाद नये प्वाइंट पर बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा। करीब चार घंटे तक बिजली गुल रहने से चिलबिला, महुली, गोड़े मोहल्ले के पास रहने वाले उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। कामकाज के समय राजमार्ग पर भी धीमी गति से वाहन गुजरते नजर आये।
अगले चार दिनों तक इसी क्षेत्र में कामकाज के समय सुबह से दोपहर तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।


