Pratapgarh Kunda News: बस्ती में तैनात बेल्हा की घायल महिला सिपाही को नहीं मिली छुट्टी, मौत

हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

Pratapgarh Kunda News: बस्ती जिले के लालगंज थाने की महिला सिपाही केसरी वर्मा की मौत कुत्ते से टकराने के बाद हुई। पति नागेंद्र ने आरोप लगाया कि ड्यूटी से छुट्टी नहीं मिली, जो उनकी जान बचा सकती थी। एसपी ऑफिस के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही है। केसरी 2018 बैच की सिपाही थीं और हाल ही में शादी हुई थी।

Pratapgarh Kunda News: बस्ती में तैनात बेल्हा की घायल महिला सिपाही को नहीं मिली छुट्टी, मौत

Pratapgarh Kunda News: बस्ती जिले के लालगंज थाने में तैनात अंतू की रहने वाली महिला सिपाही की शनिवार भोर में मौत हो गई। 22 अगस्त को महिला सिपाही केसरी वर्मा ड्यूटी पर जाते समय अंतू में ही कुत्ते से टकराकर घायल हुई थी। उनके सिर में चोट लगी थी। शुक्रवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बस्ती जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सिपाही के पति नागेंद्र वर्मा ने आरोप लगाया है कि सिर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए छुट्टी मांगी गई थी, लेकिन एसपी ऑफिस के दो कर्मियों ने मना कर दिया। छुट्टी मिल जाती तो शायद पत्नी की जान बच जाती।

अंतू थाना क्षेत्र के बसखोरी कल्यानपुर निवासी रेलवे कर्मी स्व. कालीचरन वर्मा की चार बेटी और तीन बेटों में तीसरे नंबर की केसरी वर्मा 2018 बैच की सिपाही थी। 2023 में उनकी शादी अमेठी संग्रामपुर बनवीरपुर के नागेंद्र वर्मा के साथ हुई थी। अवकाश पर आने के बाद 22 अगस्त की सुबह ड्यूटी पर जाने के लिए निकली। भतीजा अनुज वर्मा उन्हें बाइक से रेलवे स्टेशन पहुंचाने जा रहा था। गड़वारा के पास शुकुलपुर मोड़ पर कुत्ते से टकराकर वह घायल हो गई। यहां इलाज कराने के दौरान उन्होंने बस्ती में ही तैनात अपने पति नागेंद्र के माध्मय से प्रार्थनापत्र भेजकर छुट्टी बढ़वाने का प्रयास किया। केसरी के भाई अमरजीत ने बताया कि छुट्टी न मिलने पर वह 24 अगस्त को उन्हें बस्ती पहुंचाने गया था। वहां भी तबीयत ठीक न होने के कारण छुट्टी मांगी गई लेकिन नहीं मिली। 26 अगस्त को उनकी तबीयत बिगड़ी और शुक्रवार रात मौत हो गई।उधर, केसरी वर्मा की मौत के बाद पति सिपाही नागेंद्र वर्मा पोस्टमॉर्टम हाउस पर फूट-फूटकर रो-रो रहे थे। उन्होंने बस्ती के लालगंज एसएचओ को तहरीर देकर एसपी ऑफिस के दो कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। इस दौरान सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें समझाने का प्रयास करते रहे। हालांकि, नागेंद्र कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। प्रकरण में शिकायती-पत्र उच्चाधिकारियों को प्रेषित करने के आश्वासन के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsप्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: बस्ती में तैनात बेल्हा की घायल महिला सिपाही को नहीं मिली छुट्टी, मौत