Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPolice Rescue Snake Captured After Midnight Alert in Pratapgarh

रात को घर में निकला सांप, यूपी 112 पुलिस ने पकड़ा
संक्षेप:
Pratapgarh-kunda News - प्रजेठवारा थाना इलाके के गजराही गांव में रहने वाले चन्द्रज मिश्र ने शनिवार आधी रात यूपी 112 पर सूचना देकर घर में मौजूद सांप से जान का संकट बताया।
Aug 31, 2025 06:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
प्रतापगढ़, संवाददाता। जेठवारा थाना इलाके के गजराही गांव में रहने वाले चन्द्रज मिश्र ने शनिवार आधी रात यूपी 112 पर सूचना देकर घर में मौजूद सांप से जान का संकट बताया। मामले की जानकारी पर इलाके की पीवीआर 4251 मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने बाघराय इलाके में रहने वाले कृष्ण कुमार की मदद से सांप को पकड़वाया। पीड़ित के अनुसार मामले की सूचना देने के बाद भी वन्य कर्मचारियों से कोई मदद नहीं मिली। परिवार के लोगों ने पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। हालांकि, पुलिस टीम के अनुसार कृष्ण कुमार इलाके में सांप की धरपकड़ के लिए चर्चित हैं।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




