परीक्षा छूटने के बाद शहर में जाम जैसे हालात
जिले में 17 केंद्रों पर पुलिस भर्ती परीक्षा सोमवार से शुरू हुई, जो बुधवार को सफलतापूर्वक संपन्न हुई। गर्मी और जाम के कारण परीक्षार्थी परेशान रहे। कुल 5808 में से 2593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एसपी ने परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया और सभी केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे।

जिले के 17 केंद्रों पर सोमवार से शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा बुधवार को तीसरे दिन सकुशल संपन्न हो गई। भीषण गर्मी में परीक्षार्थी केंद्रों के बाहर परेशान रहे। परीक्षा के चलते शहर में जाम की स्थिति रही। तीसरे दिन दोनों पाली में 2593 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सोमवार से जिले में शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा सुरक्षा के कड़े प्रबंध में संपन्न हुई। मंगलवार रात बारिश के बाद बुधवार सुबह धूप निकली तो केंद्रों के बाहर पहुंचे परीक्षार्थी गर्मी से परेशान हो गए। सघन तलाशी के बाद उन्हें प्रवेश दिया गया। दोनों पाली में पंजीकृत 5808 में पहली पाली में 1296 और दूसरी पाली में 1297 ने परीक्षा में भाग नहीं लिया।
तीसरे दिन भी परीक्षार्थियों को कठिन सवालों जूझना पड़ा। एसपी दीपक भूकर ने शहर के केपी कॉलेज और देहात कोतवाली के भदोही स्थित अनंत प्रसाद सिंह इंटर कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों की कंट्रोलरूम से निगरानी की गई। रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भी देर शाम तक परीक्षार्थियों की भीड़ रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


