तीन सदस्यीय बाइक चोर गिरोह का हुआ पर्दाफाश
Pratapgarh-kunda News - प परीक्षा देने गए छात्र की चोरी हुई बाइक की खोज जब फतनपुर पुलिस ने की, तो चोरी हुई सात बाइकों सहित एक ई-रिक्शा भी बरामद हुआ। वही तीन बाइक चोर भी गिरफ
गौरा, हिन्दुस्तान संवाद। परीक्षा देने गए छात्र की चोरी हुई बाइक की खोज जब फतनपुर पुलिस ने की, तो चोरी हुई सात बाइकों सहित एक ई-रिक्शा भी बरामद हुआ। वही तीन बाइक चोर भी गिरफ्त में गए। भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र के भंडा गांव निवासी राजकुमारी पत्नी प्रदीप वर्तमान समय में प्रतापगढ़ के फतनपुर थाना क्षेत्र के विकरामपुर गांव निवासी अपने मायके रहती है। उसका बेटा यूपी बोर्ड की परीक्षा दे रहा है। 23 फरवरी को वह परीक्षा देने बीरापुर स्थित राय बद्री पाल सिंह इंटर कॉलेज बाइक लेकर गया था। परीक्षा देकर जब वापस लौटा तो उसकी बाइक लापता थी।
मामले में राजकुमारी की तहरीर पर फतनपुर पुलिस ने अज्ञात चोरों की केस दर्ज किया था। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने सुवंसा नहर मोड़ के पास से प्रयागराज फूलपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुर गांव निवासी नमन सरोज उर्फ प्रियांशु, वहीं पूरे गोसाई थाना फतनपुर के कृष्ण कुमार सरोज उर्फ गामा, इसी गांव के बबलू सरोज को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ई-रिक्शा से घूमकर रेकी करने के बाद भीड़भाड़ वाले स्थान से बाइक उठा ले जाते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने 6 और चोरी की बाइक के साथ ही ई-रिक्शा भी बरामद किया। थानाध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने बताया कि यह तीन सदस्यीय बाइक चोर क्षेत्र में सक्रिय थे। चोरी की सभी बाइकें बरामद कर विधि कार्रवाई करने के साथ ही तीनों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



