मारपीट, धमकी के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज

Mar 07, 2026 06:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - लालगंज में मारपीट और धमकी की घटना के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केवला देवी ने बताया कि उनके बेटे दिनेश ने रंजिश के चलते उन्हें पीटा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मारपीट, धमकी के आरोप में दो के खिलाफ केस दर्ज

लालगंज। मारपीट और धमकी की घटना को लेकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के सलेम भदारी गांव की केवला देवी पत्नी रोंघई ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि पांच मार्च की रात करीब नौ बजे रंजिश में उसका बेटा दिनेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। शोर सुनकर बचाव में पीड़िता पहुंची तो आरोपी दिनेश ने गांव के संतोष पुत्र संकठा के साथ मिलकर उसे मारा पीटा और जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने कहा कि जांच के बाद दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।