पति-पत्नी सहित नौ के खिलाफ केस दर्ज
Oct 19, 2024 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh-kunda News - लालगंज में रंजिश के चलते 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना में सभी 9 आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। मोहिनी सरोज ने आरोप लगाया कि 10 अक्टूबर को कई लोग उसके घर आए और गाली-गलौज करते हुए उसकी...
लालगंज। रंजिश को लेकर 10 दिन पहले हुई मारपीट की घटना पर सभी नौ आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के देवापुर (अर्जुनपुर) गांव की मोहिनी सरोज पत्नी रंजीत सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि रंजिश को लेकर दस अक्तूबर की सुबह बभनी गांव के सुखदेव सरोज, पत्नी सुमन व पुत्रियां रूबी, रुचि तथा जियाराम की बेटियां तारा, माया व पुत्र मुन्ना और रामपुर कसिहा निवासी रंजीत पुत्र रामधन तथा पयागीपुर गांव निवासी नान्हू सरोज उसके दरवाजे पर आए और गाली-गलौज करते हुए उसकी पिटाई कर दी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


