पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी भेजे गए जेल

पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपी भेजे गए जेल

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - प्रतापगढ़ में पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो हमलावरों को मंगलवार को जेल भेजा गया। छह दिन पहले अधिवक्ता सर्वजीत सिंह पर गोली चलाने का प्रयास किया गया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर...

Aug 26, 2025 04:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

प्रतापगढ़, संवाददाता। पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों हमलावरों को मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस मौके से फरार साथियों के साथ ही सुपारी देने वालों की भी तलाश कर रही है। कचहरी से घर जाते समय छह दिन पूर्व शहर के जोगापुर में घर बनवाकर रहने वाले देल्हूपुर भिखनापुर के मूल निवासी अधिवक्ता सर्वजीत सिंह पर बाइक सवार दो युवकों ने गोली चलाने का प्रयास किया था, लेकिन फायर मिस हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस ने आरोपियों को चिह्नित करने के बाद घटना में शामिल आरोपियों प्रयागराज के झूंसी उस्तापुर महमूदाबाद निवासी अमित उर्फ बउवा और कैंट नगर तोपखाना आर्य बाजार निवासी अजीत से सोमवार रात पुलिस की मुठभेड़ हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

पुलिस की गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस अब मुठभेड़ के दौरान मौके से भागे दो बदमाशों के साथ ही सुपारी देने वालों की भी तलाश कर रही है।