प्रतिबंधित मवेशी काटने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

Jan 19, 2026 04:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - बरसंडा गांव में तीन मवेशी चोरी कर काटने के मामले में एक आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया था और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मवेशी काटने के अवशेष मिलने से गांव में आक्रोश फैल गया।

प्रतिबंधित मवेशी काटने का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल

देल्हूपुर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के बरसंडा गांव में शुक्रवार रात तीन मवेशी चोरी कर काटने का एक आरोपी सोमवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने से घायल हो गया। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है। उक्त गांव निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह के तीन मवेशी शुक्रवार रात चोरी हो गए। तीनों मवेशी काटने के लिए प्रतिबंधित थे। उन्हें रात में करीब से गुजरी बकुलाही नदी किनारे जंगल में काट दिया गया। शनिवार सुबह कटे अवशेष देख लोगों में आक्रोश फैल गया। अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर किया गया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों को चिह्नित कर पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। एसओ देल्हूपुर राधेबाबू, एक अन्य टीम के एसआई रमेश तिवारी, स्वॉट टीम प्रभारी अमित चौरसिया सोमवार सुबह करीब सात बजे बरसंडा के छितपालगढ़ नहर से लिंक नहर मार्ग पर झाड़ियों के पास चेकिंग कर रहे थे। तभी दो बाइक से आए चार लोगों को रोकने का प्रयास किया तो वे फायरिंग करने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में दाहिने पैर में गोली लगने से एक आरोपी घायल हो गया। जबकि तीन अन्य मौके से भाग निकले। पुलिस के अनुसार, घायल आरोपी प्रयागराज मऊआइमा के मौलाना कस्बा निवासी 41 वर्षीय मो. नौशाद कुरैशी है। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, बाइक बरामद कर उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। एएसपी पूर्वी शैलेंद्रलाल ने बताया कि मवेशी काटने का एक आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।