तमंचा-कारतूस, बाइक समेत युवक गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Follow us on Google News
share

नवाबगंज थाने की पुलिस ने शनिवार को एक युवक दिव्यांशु पटेल को तमंचा और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने सिन्दुराईपुर के पास छापेमारी की। आरोपी के पास से 315 बोर का तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद की गई। मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

तमंचा-कारतूस, बाइक समेत युवक गिरफ्तार

परियावां। नवाबगंज थाने के लवाना चौकी प्रभारी विनय वर्मा पुलिस टीम के साथ शनिवार को गस्त रहे, तभी मुखबिर से खबर मिली कि एक युवक तमंचा-कारतूस के साथ सिन्दुराईपुर के पास खड़ा है। पुलिस टीम वहां पहुंची तो आरोपी दिव्यांशु पटेल निवासी भोरई का पुरवा मददूपुर को पकड़ लिया। उसके पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक कारतूस और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। बाइक, तमंचा सीज कर आरोपी के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।