पांच देसी बम के साथ बदमाश गिरफ्तार
आसपुर देवसरा पुलिस ने पांच देसी बम के साथ एक अंतरजनपदीय अभियुक्त सच्चे उर्फ फत्ते को गिरफ्तार किया है। आरोपी को तेलियानी नहर पुलिया के पास पकड़ा गया। वह पहले से गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता अधिनियम से वांछित था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
अमरगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। आसपुर देवसरा पुलिस ने पांच देसी बम के साथ एक अंतरजनपदीय अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को थाना क्षेत्र के तेलियानी नहर पुलिया के पास से पकड़ा। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान सच्चे उर्फ फत्ते पुत्र अनिल निवासी रमगढ़ा थाना आसपुर देवसरा के रूप में हुई है। थाना प्रभारी राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से पांच अवैध देसी बम बरामद हुए। पुलिस के अनुसार आरोपी पहले से गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम से जुड़े मामलों में वांछित चल रहा था।
वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


