Pratapgarh Kunda News: जंगल में पिटाई के मामले का दूसरा आरोपी पकड़ा गया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडाPratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़ के दिलीपपुर थाना क्षेत्र में नजियापुर जंगल में एक लड़की और उसके साथी के साथ पिटाई के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। दूसरा आरोपी इंतजार अली को भी तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया।

Pratapgarh Kunda News: प्रतापगढ़। दिलीपपुर थाना क्षेत्र के नजियापुर जंगल में एक लड़की और उसके साथी की पिटाई में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में थाने की मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी सारिका साहू के चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराने के बाद पुलस ने घोरका मुफरिद निवासी सूरज गौड़ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। थाने के एसआई रमिल कुमार ने एक अन्य आरोपी घोरका मुफरिद नजियापुर के इंतजार अली को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मामले में अन्य नामजद पतलू और जीशान अभी फरार हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


