Hindi NewsUttar-pradesh NewsPratapgarh-kunda NewsPolice Arrest Trainee Constable in Rape and Suicide Case of 15-Year-Old Girl
आत्महत्या को उकसाने में प्रशिक्षु सिपाही को भेजा जेल

आत्महत्या को उकसाने में प्रशिक्षु सिपाही को भेजा जेल

संक्षेप:

Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर में 15 वर्षीय किशोरी ने दुष्कर्म के बाद आत्महत्या की। आरोपी शिवांशु शुक्ला पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप है। किशोरी के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। शिवांशु...

Sep 17, 2025 02:51 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share Share
Follow Us on

सांगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। किशोरी के साथ दुष्कर्म और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पुलिस ने प्रशिक्षु सिपाही को हिरासत में लेकर मंगलवार को जेल भेज दिया। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 15 वर्षीया किशोरी ने सोमवार सुबह फांसी लगा ली थी। किशोरी की मौत को लेकर उसके भाई ने गांव के ही आरोपी शिवांशु शुक्ला के खिलाफ तहरीर दी। आरोप है कि मृतका को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। शादी से इनकार करने से आहत किशोरी के आत्महत्या करने की बात भी कही गई। सांगीपुर पुलिस ने आरोपी शिवांशु शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने आरोपी शिवांशु शुक्ला को मऊ थाना के सराय लखननसी थाने से हिरासत में ले लिया। आरोपी युवक वहां सिपाही के पद पर प्रशिक्षण प्राप्त कर रहा था। मंगलवार को परिजनों ने मृतका का गांव में ही अंतिम संस्कार कर दिया। इधर, पुलिस ने आरोपी प्रशिक्षु सिपाही शिवांशु को दोपहर बाद जेल भेज दिया।