Pratapgarh Kunda News: चोरी की बैटरी संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के ममरखापुर मिरगढ़वा गांव के सोनू सोनकर के खिलाफ कई आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने ई-रिक्शा बैटरियों की चोरी की जांच के दौरान उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर तीन चोरी की बैटरियां बरामद की गईं। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया।
चोरी की बैटरी संग हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Pratapgarh Kunda News: कुंडा। मानिकपुर थाना क्षेत्र के ममरखापुर मिरगढ़वा गांव निवासी सोनू सोनकर के खिलाफ विभिन्न आपराधिक मुकदमों को लेकर पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट खोली है। नगर में ई-रिक्शा बैटरियों के चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही थी। तभी विवेचना के दौरान सोनू सोनकर का नाम बैटरी चोरी में प्रकाश में आया। जिसमें सोनू अपने साथी रोहन कुमार के साथ ई-रिक्शा के बैटरियों की चोरी की। उसी मामले में उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने शाहबाद मुर्गी फार्म को जाने वाले रास्ते से उसे गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई तीन बैटरियां भी बरामद की। विधिक प्रक्रिया पूरी पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत करने भेजा।


