अपहरण में फरार 50 हजार का इनामी सत्यम गिरफ्तार
Pratapgarh-kunda News - कुंडा में युवती के अगवाकर हत्या कर शव गंगा में फेंकने के मामले में अभियोगी सत्यम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पहले से दो अन्य आरोपी जेल में हैं। 22 दिसंबर को युवती को अगवा किया गया था। सत्यम पर 50 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
कुंडा, संवाददाता। युवती को अगवाकर उसकी हत्या कर शव गंगा में फेंकने के मामले में अभियोगी और 50 हजार के इनामी सत्यम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामले में प्रधानपति और उसके सहयोगी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। कुंडा के एक गांव की युवती को 22 दिसंबर की रात करीब 10 बजे तब कार से अगवा कर लिया गया जब वह घर के बाहर खड़ी फोन से बात कर रही थी। पीड़िता के मां की तहरीर पर पुलिस ने ताजउद्दीनपुर गांव के प्रधानपति सज्जन शुक्ला, नई बाजार निवासी सत्यम मिश्रा के खिलाफ आठ फरवरी को रिपोर्ट दर्ज की।
मामले में गिरफ्तार किए गए प्रधान प्रतिनिधि एवं उनके सहयोगी श्रवण कुमार उर्फ कप्तान शुक्ला ने पुलिस की पूछताछ में युवती की गला दबाकर हत्या कर शव गंगा में फेकने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों को जेल भेजा, लेकिन सत्यम मिश्रा फरार हो गया। एसपी ने फरार सत्यम मिश्रा पर 25 हजार रुपये का इनाम रखा। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक ने सत्यम मिश्रा पर रखे इनाम को बढ़ाकर 50 हजार कर दिया। उसी मामले के फरार आरोपी सत्यम को इंस्पेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने पुलिस टीम के साथ दुखिया चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। सत्यम मिश्रा के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर पुलिस ने न्यायालय में दाखिल करने भेजा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



