अगवा नवजात बरामद, अपहर्ता को किया गिरफ्तार
Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
लालगंज में पुलिस ने विश्वनाथ सिंह को गिरफ्तार किया, जो नवजात शिशु के अपहरण के आरोप में वांछित था। पुलिस ने आरोपी के पास से अगवा किया गया नवजात शिशु भी बरामद किया। आरोपी की गिरफ्तारी मुखबिर की सूचना पर हुई और उसे बाद में जेल भेज दिया गया।
लालगंज। देहात कोतवाली क्षेत्र के मझिलहा ढेकहाई निवासी विश्वनाथ सिंह को पुलिस ने गुरुवार को सुबह रोडवेज बस स्टाफ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अगवा किए गए नवजात शिशु को भी बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ नवजात को अगवा करने के आरोप में मुकदमा दर्ज है। आरोपित मुकदमे में वांछित चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से नवजात शिशु को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद उसे जेल भेज दिया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


