Pratapgarh Kunda News: वांछित को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर में एक पति, मकसूद हुसैन, को उसकी पत्नी द्वारा न्यायालय में दाखिल किए गए वाद में गुजारा भत्ता न जमा करने के कारण पुलिस ने गिरफ्तार किया। अदालत ने पत्नी को गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया था, जिसे आरोपी ने नजरअंदाज किया। उसे सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
Pratapgarh Kunda News: सांगीपुर। पत्नी की तरफ से परिवार न्यायालय में दर्ज कराए गए वाद के प्रकरण में गुजारा भत्ता नहीं जमा करने के आरोप में जारी गैर जमानती वारंट के दृष्टिगत पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के भैंसना गांव निवासी मकसूद हुसैन पुत्र रहमत अली के खिलाफ पत्नी की ओर से वाद दाखिल कराया गया है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण में न्यायालय की ओर से पत्नी को गुजारा भत्ता दिए जाने का फरमान सुनाया गया था लेकिन आरोपी मकसूद हुसैन लगातार न्यायालय के निर्देश की अनदेखी करता रहा। सोमवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


