सगे भाइयों पर जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - कोहंडौर के ईशीपुर गांव में सोमवार रात को दो सगे भाइयों पर लाठियां बरसाई गईं और फायरिंग की गई। यह विवाद सिंचाई की पाइप के फटने के कारण हुआ। आरोपी प्रमोद कुमार और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से तमंचा और अन्य हथियार बरामद किए हैं।

सगे भाइयों पर जानलेवा हमले में पिता-पुत्र गिरफ्तार

कोहंडौर, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के ईशीपुर गांव में सोमवार रात गोशाला के बाहर सोते समय सगे भाइयों पर लाठियां बरसाने, फायरिंग करने में पुलिस ने आरोपी और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा, लाठी और लोहे की चौकोर पाइप बरामद कर उनका चालान कर दिया। कोहंडौर थाना इलाके के ईशीपुर गांव निवासी आशीष कुमार सिंह की सिंचाई की पाइप सोमवार रात कंधई थाना क्षेत्र के कठार गांव निवासी प्रमोद कुमार सिंह उर्फ दीपू की जेसीबी से फट गई तो दोनों में विवाद हो गया। इसी रंजिश में रात 3:30 बजे प्रमोद सिंह उर्फ दीपू अपने बेटे समेत आधा दर्जन साथियों के साथ पहुंच गया।

वे गोशाला के बाहर सो रहे आशीष के बेटों अभिषेक और अमितेश पर लाठियां बरसाने लगे, फायरिंग भी की। बीच बचाव को आए आशीष कुमार सिंह, अनुज पटेल, मुकुल पटेल और अरविंद वर्मा को भी मारपीट कर घायल कर दिया। मामले में जानलेवा हमले का केस दर्ज होने के बाद एसओ धनंजय राय, महिला एसआई आरती पटेल ने प्रमोद सिंह और उसके नाबालिग बेटे को गिरफ्तार कर तमंचा, रॉड बरामद कर दोनों का चालान कर दिया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।