Pratapgarh Kunda News: तीन लोगों को जहरीले जंतु ने काटा
हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
Pratapgarh Kunda News: कुंडा के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में मंगलवार रात एक जहरीले जंतु ने सुनील कुमार की पत्नी गायत्री देवी को काटा। महेशगंज क्षेत्र में मनु की पत्नी रीना और पीरानगर में सीताराम की पत्नी कुसुमा को भी जहरीले जंतु ने काटा। सभी की हालत गंभीर है और उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

Pratapgarh Kunda News: कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाजार निवासी सुनील कुमार की 38 वर्षीय पत्नी गायत्री देवी को मंगलवार रात करीब 11 बजे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। महेशगंज थाना क्षेत्र के झींगुर गांव निवासी मनु की 28 वर्षीय पत्नी रीना को किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। कोतवाली क्षेत्र के पीरानगर गांव निवासी सीताराम की 40 वर्षीय पत्नी कुसुमा को मंगलवार शाम किसी जहरीले जंतु ने काट लिया। थोड़ी देर में ही उनकी हालत बिगड़ने लगी तो परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया।


