मुंबई से लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

Newswrap हिन्दुस्तान, प्रतापगढ़ - कुंडा
share

Pratapgarh-kunda News - सांगीपुर के गोड़वा निवासी 27 वर्षीय उमाशंकर, जो मुंबई से घर लौट रहा था, को प्रयागराज में ट्रेन से उतरने के बाद जहरखुरानी का शिकार बना। अज्ञात लोगों ने उसकी नकदी और सामान लूट लिया। परिवार के सदस्यों ने उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया, जिससे हड़कंप मच गया।

मुंबई से लौट रहा युवक हुआ जहरखुरानी का शिकार

सांगीपुर। सांगीपुर थाना क्षेत्र के गोड़वा निवासी 27 वर्षीय उमाशंकर पुत्र रामलाल मुंबई से बुधवार को घर आ रहा था। प्रयागराज में ट्रेन से उतरने के बाद वह रोडवेस बस से प्रतापगढ़ आ रहा था। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसके साथ जहरखुरानी कर नकदी और सामान उड़ा दिया। मामले की जानकारी होते ही परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने उसे लालगंज ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।