ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश प्रतापगढ़ - कुंडाध्वजारोहण के बाद दिलाई स्वच्छता की शपथ

ध्वजारोहण के बाद दिलाई स्वच्छता की शपथ

एआरटीओ कार्यालय पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे एआरटीओ सुशील कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ...

ध्वजारोहण के बाद दिलाई स्वच्छता की शपथ
हिन्दुस्तान टीम,प्रतापगढ़ - कुंडाWed, 26 Jan 2022 03:30 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रतापगढ़। संवाददाता

एआरटीओ कार्यालय पर बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे एआरटीओ सुशील कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान के बाद उन्होंने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कर्मचारियों को गणतंत्र का महत्व बताया। आरआई रंजीत सिंह, पीटीओ दिनेश शर्मा, सर्वेश्वर उपाध्याय सहित कार्यालय के कर्मचारी मौजूद रहे। इसी क्रम में नगर पालिका परिसर में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण अध्यक्ष प्रेमलता सिंह ने किया। ईओ मुदित सिंह ने कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। साफ सफाई में अहम भूमिका निभाने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संतोष सिंह, प्रशांत सिंह, अनिल शुक्ल समेत पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें